भाजपा जिला अध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने दी स्वत्रंतता दिवस की बधाई*



त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई प्रेषित की है उन्होंने कहा कि भारत को स्वतंत्रता असंख्य लोगों के बलिदानों और लंबे संघर्ष के बाद मिली ।यह स्वतंत्रता हम सबके लिए अनमोल है हम सदैव उन सभी शहीदों के ऋणी है जिनके संघर्ष से हमे स्वतंत्रता हासिल हुई।
श्री अटामी ने कहा कि स्वतंत्रता के जश्न में डूबने के साथ यह दिन उन सभी लोगों को नमन करने का है जिन्होंने अपना सब कुछ देश के लिए न्योछावर किया । हम सभी उन परिवारों को भी अपना वंदन प्रेषित करते हैं जिनके परिवारजनों ने भारत के स्वतंत्रता के महायज्ञ में अपनी आहुति दी ।
श्री अटामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक संकल्प लेने का दिन भी है इस दिन हम मां भारती के चरणों में प्रणाम करते हुए इस बात के लिए पुनः संकल्पित होते हैं कि भारत को विश्व का सबसे विकसित और वैभवशाली राष्ट्र बनाने के लिए राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कार्य करते रहेंगे।

