May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  सुरक्षा के संदर्भ में गठित उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति ने एसईसीएल मुख्यालय में एसईसीएल की यूजी विजन प्लान के साथ खनन परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कोयला मंत्रालय के निदेशक तकनीकी एवं सुरक्षा पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति के सचिव बी.के. ठाकुर ने की। बैठक में एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) फ्रैंकलिन जयकुमार, सुरक्षा समिति के सदस्य तथा एसईसीएल मुख्यालय के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे।
मुख्यालय में बैठक से पूर्व सुरक्षा पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति ने कोरबा जिले में स्थित कुसमुंडा माइंस का निरीक्षण किया था। 8 सदस्यीय समिति ने खानों में सुरक्षा मुद्दों के साथ-साथ मानसून कार्य योजना और खानों की सुरक्षा प्रबंधन योजना पर विस्तार से चर्चा की और कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति विकसित करके और जोखिम विश्लेषण करके सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए। दुर्घटना के मूल कारण विश्लेषण करने के निर्देश भी जारी किए गए ताकि सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए असुरक्षित कार्य, असुरक्षित स्थिति और प्रणालीगत कमियों को सामने लाया जा सके। समिति के सदस्यों ने विभागीय, संविदात्मक कामकाज और कार्यशाला का व्यापक निरीक्षण किया, जहां कुछ नवीनतम तकनीकों को देखा।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक कुसमुंडा राजीव सिंह, महाप्रबंधक (एस एंड आर) जी.पी. शर्मा, महाप्रबंधक (एस एंड आर), महाप्रबंधक (ओ), सभी विभागाध्यक्ष, उप-क्षेत्र प्रबंधक, खान प्रबंधक और सुरक्षा टीम के लोग उपस्थित थे।
* कोयला मंत्रालय ने किया है गठन
सुरक्षा पर एचएलईसी का गठन कोयला मंत्रालय द्वारा किया गया है, जिसके अध्यक्ष टी.के. नाग (अध्यक्ष), बीरेंद्र कुमार ठाकुर (सचिव), आर.के. चोपड़ा, जी.एल. कांता राव, दत्तात्रेय पी. सस्ते, अनूप बिस्वास, प्रो. आर.एम. भट्टाचार्य और सचिन मालपा हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.