May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा । यूथ हॉस्टल्स ऐसोसिएशन ऑफ़ इंडिया कोरबा इकाई द्वारा जैन मंदिर परिसर कोरबा में प्रधानमंत्री मिशन के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहतसामूहिक पौधारोपण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कोरबा चेयरमैन संदीप सेठ के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष श्री भास्कर चौरसिया और श्री शैलेश शुक्ला भी शामिल हुए। नीम, जामुन, अमरुद, सीता फल, बादाम एवं औषधि आदि के पौधे लगाए गए। पौधरोपण के पश्चात् यूथ हॉस्टल ने सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की।
उक्त कार्यक्रम कोरबा अंचल के मध्य में बुधवारी क्षेत्र जैन मंदिर परिसर में आयोजित किया गया यह सुरक्षित परिसर है। कार्यक्रम में लगभग 60 सदस्यों ने भाग लिया। सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष, सचिव सदस्य जे.के. जैन, एन.सी. जैन सहित कई लोग परिवार सहित शामिल हुए। पौधारोपण के दौरान यूथ हॉस्टल कोरबा के अध्यक्ष सतीश शुक्ला, मनोज मिश्रा, ए.वाई. तोमर, पी.एल. मिरेंद्र, शिव कुमारी, शारदा, कल्पना, सुमन, माया रानी, ​​नीलू, राजेश, त्रिभोवन, विशाल जैन, डी.बी. सुब्बा एवं अन्य उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.