July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  *रायपुर।* हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी एवं बिहार प्रदेश भाजपा मंत्री गुरुप्रकाश पासवान ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित वैचारिक आंदोलन है और भाजपा समय-समय पर ऐसे गैर राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम करती रहती है। श्री पासवान ने स्मरण कराया कि जब कोविड की महामारी आई थी, तो सेवा ही संगठन के माध्यम से पूरे देश में हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं ने मास्क का वितरण, भोजन का वितरण किया था और जो जनता इस दुविधा का सामना कर रही थी, उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया।

अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी श्री पासवान ने कहा कि इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हर घर तिरंगा पखवाड़ा होता है जो 1 अगस्त से होता है और राष्ट्रव्यापी भाव एक अद्भुत वातावरण बनता है। हम सब 365 दिन भावना से ओतप्रोत रहते हैं। श्री पासवान ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हम सभी प्रमुखता से तीन बड़े कार्यक्रम करने वाले हैं : पहला कार्यक्रम 11, 12 एवं 13 अगस्त को युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। युवाओं में देशप्रेम की भावना सशक्त हो, जागरूक हो, इस लिहाज से एक सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी तिरंगा यात्रा 11, 12 व 13 अगस्त को युवा मोर्चा के नेतृत्व में प्रत्येक विधानसभा में हम निकालने वाले हैं। यह विषय हमारी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय के बहुत करीब है। श्री पासवान ने कहा कि हम पूरे देश में, विशेष कर छत्तीसगढ़ में जहां-जहां युद्ध स्मारक हैं, शहीद स्मारक हैं, शहीदों की प्रतिमाएँ हैं वहां माल्यार्पण के साथ स्वच्छता का कार्यक्रम हमारा दूसरा प्रमुख कार्यक्रम है।

*हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगो में उत्साह:संजय श्रीवास्तव*

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सब बड़े उत्साह के साथ में मनाते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 15 अगस्त 1947 से पहले 14 अगस्त 1947 को जब देश का विभाजन हुआ था तब कई प्रकार की घटनाएं हुई है। देश के कई लोगों की मृत्यु विभाजन के दौरान हुई है। इसलिए हम 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं। 2022 में जब आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया तबसे हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया गया। इस अभियान को पूरे देश में वृहद स्तर पर मनाया जाता है। यह अभियान हम लगातार 3 वर्षों से मना रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर यह अभियान पूरे देश भर में हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर व्यक्ति की सहभागिता हो, इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जिस प्रकार से स्वच्छता को एक जन्म आंदोलन का स्वरूप दिया है, तमाम ऐसे संगठन चाहे डब्लूएचओ यूनाइटेड नेशन शो बताते हैं कि जहां टॉयलेट की उपलब्धता 35% थी ओ डी एफ को अर्जित करने में हम सफल हुए। उसके पीछे हमारी पार्टी की सोच और नेतृत्व है, प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शिता है। तीसरा बड़ा कार्यक्रम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। 14 अगस्त को भारत देश का विभाजन हुआ था। भारत हमारी माता है और इसका खंडन होना हम सबके लिए असहनीय था। भारत माता हमारे लिए केवल भू-भाग नहीं है। यह हमारे लिए राष्ट्र माता का स्वरूप है और इसका खंडन हुआ था। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि 1947 में भारत देश का खंडन हुआ और यह आंकड़े बताते हैं कि मानव जाति के इतिहास में इस दिन की जैसी हिंसा किसी ने नहीं देखी थी। इस दिन 20 लाख लोगों की नृसंश हत्या हो गई थी और लगभग 2 करोड़ लोग विस्थापित हो गए थे। आप कल्पना कर सकते हैं कि अपनी जड़ों को छोड़कर के जाने का आर्थिक, मानसिक व भावनात्मक दुष्प्रभाव क्या होता है और एक हस्ताक्षर से पूरे देश को विभाजित कर दिया गया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरे क्षेत्र में जहां-जहां रिफ्यूजी परिवार है कोई ऐसा व्यक्ति जो यह संस्मरण हमारे सामने रख सकता है, प्रदर्शनी के माध्यम से हम उस चित्र को सामने रखेंगे और एक मौन जुलूस निकालेंगे जिससे समाज में एक संदेश जाए कि इतनी बड़ी विभीषिका का सामना हमारे देश ने किया था। हम लोग यह भी सुनिश्चित करेंगे की हर एक घर तिरंगा अधिकतम, जहां तक संभव हो हर घर पर, तिरंगा ध्वज लहराए और ऐसे वातावरण के निर्माण से वह सशक्त होकर के सामने आए। केंद्र की तरफ से हमें यह भी कहा गया है कि जितने भी सामाजिक कार्यक्रम जिले के मुख्यालय में, प्रदेश के सचिवालय में, प्रदेश की राजधानियों में होते हैं, वहां भी हमारे कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त छत्तीसगढ़ में आज भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई और हम सबने यह संकल्प लिया है जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ एक अग्रणी भूमिका निभाएगा और पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त सफल अभियान यहां पर प्रदेश की टोली के नेतृत्व में एक सहज भाव है इसका प्रयास करेगा।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी, विधायक राजेश अग्रवाल, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल माजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.