July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


*आवागमन अवरुद्ध
* ग्रामीणों में आक्रोश
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले में हो रही लगातार बारिश से कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला मार्ग पर बनी नवनिर्मित सड़क एवं पुलिया के पास की सड़क दयनीय हो चुकी है। बारिश के चलते पुलिया का कुछ हिस्सा भी धंस गया है। जिसके कारण राहगीरों का आवागमन अवरुद्ध है।
जाकारी के अनुसार पिछले वर्ष ही ग्राम खेतार (गहनिया) सड़क चौड़ीकरण के दौरान नई पुलिया का निर्माण कराया गया। लेकिन लगातार बरसात में पुलिया का कुछ हिस्सा धंस गया है। सिर्फ मिट्टी डालकर कोरम पूरा कर दिया गया। जिसके कारण बारिश के बाद पुलिया के पास का मार्ग धंस गया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.