February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा    9 अगस्त 2024 शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राठिया (कंवर)विकास समिति एवं सर्व आदिवासी समाज विकासखंड करतला /कोरबा के तत्वाधान में सद्भभावना भवन करतला में फूल सिंह राठिया विधायक रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मुख्य आतिथ्य व दुर्गा प्रसाद राठिया अध्यक्ष राठिया (कंवर) समाज सुधार समिति की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के संबंध में मानसिंह राठिया ने बताया कि प्रातः 9:00 बजे से छातापाठ मंदिर एवं ठाकुरदेव देवरास करतला में पूजा अर्चना कर मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई जाएगी रैली – चंपा, चोरभट्ठी ,कछार, तराईमार, कुदमुरा,चचिया, लूदुखेत, धौंराभाठा,बताती, कोरकोमा ,कोई, कोटमेर से होते हुए करतला वापसी 1:00 बजे के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अतिथियों का उद्बोधन होगा।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में दुबराज सिंह राठिया, मानसिंह राठिया, मनमोहन सिंह राठिया, यादन सिंह राठिया, करम सिंह राठिया, जय कृष्ण राठिया ,नरेश्वर सिंह राठिया, रामलाल कंवर, सागर सिंह राठिया ,ऋषि राठिया ,चनेशराम राठिया, गोवर्धन राठिया, रामलाल राठिया ,बृजलाल राठिया , सत्यपाल राठिया के साथ क्षेत्र के समाज प्रमुख लगे हुए हैं और कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की जा रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.