July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  छत्तीसगढ़ शासन के निर्णय अनुसार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मंशानुरूप राज्य के प्रत्येक शासकीय विद्यालयों में पालक शिक्षक बैठक आयोजित किया जाना है। इसी तारतम्य में दिनांक 06.08.2024 को सरपंच रीता कंवर, उप सरपंच रफीक मेमन की उपस्थिति व संकुल प्राचार्य लखन लाल डहरिया के मार्गदर्शन में संकुल के अधीनस्थ ग्रामों के पालक शिक्षकों की मेगा बैठक मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर पूजा अर्चना से शुरू की गई।
बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए व्याख्याता मानसिंह राठिया ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बैठक में संकुल शैक्षिक समन्वयक संजय पाटले ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता, FLN, शांता लाल साहू प्राथमिक शाला दलदली पारा ने ही जादुई पिटारा, डिजिटल प्लेटफॉर्म, सीखाने हेतु E लाइब्रेरी ,संकुल प्राचार्य डहरिया सर ने विभागीय शासकीय योजनाओं ,डॉक्टर राजकुमार यादव कोरबा ने बाल मनोविज्ञान, स्वास्थ्य व पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मानसिंह राठिया ने शिक्षक पालक बैठक के अन्य पांच मुद्दों पर पलकों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी परिवार की भांति विद्यालय से जुड़े और अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई से संबंधित जानकारी लेते रहें। कार्यक्रम में उपस्थित नोडल नायब तहसीलदार सविता सिदार मैडम द्वारा बच्चों के जाती, निवासी , आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। विद्यालय के टॉपर छात्रा कु. ज्योति ने शिक्षा के महत्व पर अपना विचार व्यक्त किया। पालकों द्वारा भी अपने बच्चों से संबंधित जानकारी के लिए कई सवाल पुछे गये।

कार्यक्रम में विद्यालय से गिरधारी लाल यादव, सुभाष चंद्र महतो, के बी निमजा ,आभा सिंह, नेहा रानी राठौर, शशि देवांगन, मंजू लता सिंह, नलिनी कांत साहू, शिवकुमार पटेल, मीनू निराला, प्रताप सिंह कंवर, हनुमान सिंह उर्रे, कृष्ण दास महंत ,हेमंत साहू, नीरा, शनिराम, नत्थूराम ,प्रतिमा ताम्रकार , गुप्तेश्वर दिक्षित, रामभरोस कंवर के साथ पलकों में विदुरराम ,दखिन राम, शिव सिंह, बाल सिंह ,रामकुमार, जगत राम ,समेलाल, बुधवार दास ,चरणराम, राजेश कुमार शंकर यादव, अमरसिंह कंवर, प्यारेलाल ,ठंडाराम ,गोविंद ,गणेश राम, तिलमत कंवर ,शुकवारो बाई,राजकुमारी, सुनीता यादव ,शांतिबाई ,जानकीबाई, गणेशीबाई , सरोज तंवर, रीना तंवरआदि भारी संख्या में पलकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन अमर सिंह प्रेमी व आभार व्यक्त संकुल प्राचार्य लखनलाल डहरिया द्वारा किया गया। उक्ताशय की जानकारी मानसिंह राठिया व्याख्याता ने दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.