February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले में केंद्रीय विद्यालय गोपालपुर के विद्यार्थियों से भरी ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 2 छात्र गंभीर घायल हो गए और 10 छात्र जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए छात्रों को एनटीपीसी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, ऑटो में कुल 12 छात्र सवार थे. गंभीर रूप से घायल हुए एक छात्र के अभिभावक ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद छात्रों को गोपालपुर में प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद दोनों पीड़ितों को एनटीपीसी हॉस्पिटल लाया गया। लेकिन यहां सर्जन नहीं होने और पीड़ित को आउटर बताकर इलाज करने से मना कर दिया गया। जिसके बाद अभिभावक ने पीड़ित छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरे गंभीर घायल छात्र का उसके परिजन दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज करा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के इस व्यवहार को लेकर अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इससे घायलों और मरीजों को बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.