February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

*30 राज्यो एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 1109 खिलाड़ियों ने लिया भाग, राज्य के 50 खिलाड़ियों ने की शिरकत*

*राज्य के खिलाड़ियों 6 स्वर्ण, 6 रजत एवं 17 कांस्य सहित कुल 29 पदक*

*सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के खिलाड़ियों जीते 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 4 कांस्य सहित कुल 8 पदक*

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा      वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में गोवा किकबाक्सिंग एसोसियेशन के तत्त्वधान में मल्टी परपज इंडोर स्टेडियम मापुसा गोवा में दिनांक 24 से 28 जुलाई 2024 तक सीनियर महिला पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 1109 खिलाड़ीयो ने किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट,किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने वाले राज्य के सीनियर वर्ग के 50 महिला पुरुष खिलाड़ियों का चयन रायपुर में आयोजित 11 वी राज्य स्तरीय सीनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल में विगत प्रदर्शन के आधार पर किया गया। जिन्होंने विभिन्न वजन वर्गो में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 6 स्वर्ण, 6 रजत एवं 17 कांस्य सहित कुल 29 पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। राज्य की टीम में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, धमतरी, मुंगेली सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ीयो ने एसोसिएशन के महासचिव आकाश गुरुदीवान के नेतृत्व में रेफरी मनीष बाग तथा कोच विशाल हियाल एवं मैनेजर के साथ हिस्सा लिया।

*कोरबा जिले के सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा से 8 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 2 स्वर्ण, 2 रजत तथा 4 कांस्य सहित 8 पदक जीतकर जिले का नाम राज्य एवं देश में गौरवान्वित किया है। जिनमे महिला वर्ग से लोकिता चौहान ने अलग अलग इवेंट्स में खेलते हुए 2 स्वर्ण, प्रतिभा राय ने कांस्य तथा पुरुष वर्ग में शुभम यादव ने रजत, अभिषेक खांडेकर ने रजत एवं कांस्य तथा अंकुश लाला यादव ने 2 कांस्य जीता। इनके अलावा प्रभात साहू, अशोक साहू एवं जगदीश यादव ने भी उम्दा खेल का प्रदर्शन किया।* राष्ट्रीय प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बिहार के राज्यपाल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। यह चैंपियनशिप पूरी तरह से डिजिटल रूप से संपादित हुई, यानी सदस्य पंजीकरण, इवेंट भागीदारी, स्कोरिंग, परिणाम सभी ग्लोबल स्पोर्टडेटा इवेंट मैनेजमेंट सिस्टम और आर स्पोर्ट्स सदस्यता प्रणाली के माध्यम से किए गए। जिले एवं राज्य की टीम के सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, क्रीड़ा अधिकारी के आर टण्डन, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षिका सावित्री डडसेना, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी रेहाना फातिमा,अंतराष्ट्रीय रेफरी देवसागर साहू, पूजा पांडेय,मयंक डडसेना, शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव, रितेश साहा,जुनैद आलम, रमेश साहू, सानू मेहराज, मो आसिफ, हिकांशु यादव,तुषार सिंह,सोमेश साहू, रमनदीप सिंह, आदित्या पाल, श्रेया शुक्ला, एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

*जिले के अनुसार पदक तालिका*

*कोरबा जिला*
लोकिता चौहान 2 स्वर्ण, शुभम कुमार यादव रजत ,अंकुश लाल यादव 2 कांस्य , प्रतिभा राय कांस्य, अभिषेक खांडेकर 1 रजत 1 कांस्य

*सरगुजा जिला*
स्वाति रजवाड़े स्वर्ण, न्यूटन खुजूर रजत , सरवर एक्का कांस्य, लक्की ठाकुर 2 कांस्य

*बिलासपुर जिला*
योगिता साहू स्वर्ण , किरण साहू 2 कांस्य, सीमा सिंह कांस्य, रुचिरा नायडू कांस्य, प्रिया भोई कांस्य, सुभधरा कुमारी कांस्य

*रायपुर जिला*
दामिनी ध्रुव स्वर्ण, सत्यम साहू स्वर्ण,अनु देवी कंवर रजत, रियाशा बाग रजत, तीरथ भारद्वाज कांस्य ,आकाश कांस्य, बरूण बाग कांस्य, हिमांशु बरमाल कांस्य, विजाया साहू कांस्य, टीम इवेंट गर्ल्स कांस्य

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.