कोरबा पानी सप्लाई में आ रही है दिक्कत पर टैंकर से पानी सप्लाई के लिए वार्ड पार्षद ने आयुक्त को लिखा पत्र



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा शहरी क्षेत्र में विगत दो-तीन माह से लगातार नगर निगम के द्वारा जलापूर्ति के लिए बनाए गए पाइपलाइन में तकनीकी खराबी आने की वजह से शहरी क्षेत्र में सुचारू रूप से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे लोग काफी परेशान है हर दूसरे तीसरे दिन पानी की सप्लाई बाधित हो रही है।जिसे देखते हुए वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद अब्दुल रहमान ने नगर निगम आयुक्त को पत्र के माध्यम से लोगों की परेशानियों से अवगत कराते हुए टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति करने का निवेदन किया है।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि नगर निगम क्षेत्र में दो-तीन माह से जलापूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो रही है, जिससे लोग काफी परेशानी महसूस कर रहे हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए लगातार नगर निगम के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया। समस्या का स्थाई समाधान नहीं होने तक निगम क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित किया जाए।

