April 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा   किरंदुल क्षेत्र में आई बाढ़ के रूप में भयंकर आपदा के आठवां दिन क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी ने प्रभावित क्षेत्र का एवं घरों का तथा प्रभावित परिवारों का जायजा लिया | विधानसभा सत्र के पश्चात रायपुर से सीधे किरंदुल पहुँचने के पश्चात 02 दिन से विधायक अटामी किरंदुल में है और लगातार स्थिति का जायजा ले रहे है | विधायक अटामी ने पीड़ित परिवारों तक पहुँच संपर्क कर उनके समस्या के बारे में जाना तथा उन्हें तत्काल राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन एवं एनएमडीसी प्रबंधन को निर्देशित किया।इसके साथ ही व्यस्तता के बिच समय निकालकर विधायक चैतराम ने आपदा से प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते समय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 112 वें एपिसोड का प्रसारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र वार्ड क्रमांक 3 में किरंदुल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती रिंकू राजवंशी के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखा।

तत्पश्चात पुनः विधायक चैतराम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया जिसमें वार्ड क्रमांक 03, 04 एवं 06 तथा कोड़ेनार पंचायत के प्रभावित परिवार से मुलाकात कर बातचीत किया | इसके पश्चात श्रृंगारपुर कैम्प का दौरा कर आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात किया तथा उनकी समस्याओ को भी सुना जिसका जल्द निराकरण करने की बात भी कही |
साथ ही मंगल भवन राहत शिविर का निरीक्षण किया एवं वहा ठहरे बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाक़ात किया। उनकी समस्याओ का जल्द से जल्द निराकरण करने की बात कही एवं राहत शिविर के बच्चों को बिस्किट एवं चॉकलेट वितरण किया और भाजपा कार्यकर्ताओं को आपदा से पीड़ित लोगों की हर संभव मदद करने हेतु विनम्र आग्रह के साथ निर्देशित किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.