February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टइम्स    कोरबा। 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर नेचुरल थेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन श्वेतांबर जैन समाज एवं रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा कोरबा के द्वारा जैन भवन पुराना बस स्टैंड में किया जा रहा है। यह शिविर 25 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष मुकेश जैन ने कोरबा वासियों से अनुरोध किया है कि इस चिकित्सा शिविर में ज्यादा से ज्यादा लाभ लेवें। चिकित्सा शिविर में अनेक प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाएगा एवं विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जाएगी, जिससे अपने घर में रहकर अपना इलाज स्वयं कर सकते हैं। शिविर प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे व शाम के 4 से 8 बजे तक आयोजित हो रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए रोटरी क्लब के मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि पहले ही दिन 75 से 80 लोगों ने लाभ ले लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.