February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* कथित आरोपी के पास से 4320 नशीली दवा की गई बरामद
* नशीली दवाओं के साथ एक कथित आरोपी गिरफ्तार
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत जिले में नशा के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत कटघोरा थाना और सायबर सेल को 24 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पैदल चलकर ग्राम जेन्जरा बायपास से चकचकवा पहाड़ कटघोरा की ओर जा रहा है। जिसके पास मादक मादक नशीली दवा है जिसे बिक्री करने जाने वाला है।
सूचना पर कटघोरा पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी द्वारा टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताए अनुसार कटघोरा पुलिस ने चकचकवा पहाड़ बायपास मार्ग पर रेड कार्यवाही करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जो कि वह व्यक्ति नीले स्लेटी रंग का पिट्ठू बैग में कुछ सामान रखे हुए आते दिखा। पुलिस ने उस व्यक्ति की तलाशी ली, तब बैग में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ 4320 नशीली दवा को बरामद किया गया। कथित आरोपी पर धारा 21 बी, एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस बड़ी कार्यवाही में कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर, थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, सायबर सेल कोरबा प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, कटघोरा थाना आरक्षक महेंद्र चन्द्रा, आरक्षक रमेश कश्यप का अहम योगदान रहा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.