February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा। महापौर राजकिशोर प्रसाद के वॉर्ड पंप हाउस के कांग्रेस के तीन बूथ अध्यक्ष के इस्तीफे पर पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा की ये दर्शाता है कि निगम में कांग्रेस राज में किस तरह से जनता और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कांग्रेस राज में कांग्रेस के महापौर के वॉर्ड में ही विकास कार्य नहीं हुए। जनता विकास कार्यों के लिए तरस रही है, महापौर पूरे शहर में घूम घूम कर झूठे विकास कार्यों का ढिंढोरा पीट रहे हैं।
कांग्रेस और कांग्रेस के झूठे ढिंढोरा को जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है।10 साल से कांग्रेस राज में कोरबा निगम क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हुए हैं। मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन नाले का काम 1 साल से चल रहा है। अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। बारिश में नाले का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ चुका है। फॉगिंग मशीन से कीटनाशक का छिड़काव नहीं हो रहा है। गंदगी का आलम हर वार्ड में दिख जाएगा।पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा की ये कांग्रेस अब डूबती नांव है। इसकी शुरूवात महापौर के वॉर्ड से हो चुकी है। क्योंकि कार्यकर्ता भी अब समझ चुके हैं कि कांग्रेस शहर का विकास नहीं कर सकती।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.