April 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा     अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक दिनॉक 21 जुलाई 2024 दिन रविवार को हैदराबाद में आयोजित है इस हेतु संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक मोदी कोरबा से कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये छ.ग. प्रदेश के 14 पदाधिकारियों के साथ हैदराबाद रवाना हो गये है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जी टी.वी. समूह के चेयरमेन सुभाषचंद्र है जिनकी गरिमामय उपस्थिति में तथा संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल के नेतृत्व में एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
बैठक में भविष्य की सामुदायिक विकास परियोजनाओं के बारे में, संगठन के वित्तीय बजट आबंटन पर, अपने क्षेत्रों में अग्रणी प्रतिष्ठित वक्ताओं के साथ समृद्व सत्रों में भाग लेने, समाज के उच्च पदो पर पदस्थ अधिकारियों का सम्मान करने एवं संगठन में अधिक से अधिक लोग जुडें इस हेतु सदस्यता अभियान चलाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जायेगी।
कार्यक्रम में सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी भी सम्मिलित होंगें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.