April 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में पूर्व में लिथियम का भंडार मिला हैं। कटघोरा-घुचापुर में स्थित इस लिथियम ब्लॉक की नीलामी कर दी गयी हैं।
जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के अन्य ग्रामो में पुनः यूरेनियम, लिथियम एवं एसोसिएटेड मिनरल्स का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए ग्राम धनगांव-गढतारा क्षेत्र के 5.00 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को आरक्षित करने का आदेश जारी कर दिया गया हैं।
छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग ने 25 जून, 2024 को एक आदेश जारी किया है। इसके तहत कोरबा जिले में स्थित ग्राम धनगांव-गढतारा के 5.00 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को आरक्षित किया गया है। यहां पर यूरेनियम, लिथियम एवं एसोसिएटेड मिनरल्स के सर्वेक्षण के लिए परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय को एक्सप्लारेशन एजेंसी के रूप में अधिसूचित किया गया है।
उल्लेखनीय हैं की कोरबा जिले में लिथियम का भंडार हैं। कोरबा जिले के कटघोरा-घुचापुर में स्थित लिथियम ब्लॉक की नीलामी की गई है। नीलामी में यह ब्लॉक मैकी साउथ माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड को मिला है। कटघोरा-घुचापुर में 256.12 हेक्टेयर में लिथियम ब्लॉक फैला हुआ है। इसमें 84.86 हेक्टेयर फॉरेस्ट लैंड है। यहां लिथियम एंड री ब्लॉक का जी-4 सर्वे हो चुका है। सर्वे के अनुसार यहां पर्याप्त मात्रा में रेअर अर्थ एलिमेंट्स की उपलब्धता है।
नीलामी से जुटाया गया राजस्व राज्य सरकार को भी मिलेगा। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लिथियम की उपलब्धता को लेकर सर्वे किया गया था। 100 स्क्वायर किलोमीटर क्षेत्र से 138 नमूने एकत्र किए गए थे। इन नमूनों की जांच के बाद पता चला कि यहां रेअर अर्थ एलिमेट्स के साथ ही इससे संबंधित अन्य तत्वों की पर्याप्ता मात्रा में मौजूदगी है। भारत अब लिथियम को लेकर चीन से अपनी निर्भरता पूरी तरह से खत्म करने के प्रयास में है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.