February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* किया जा रहा है चालान की कार्यवाही
* कुछ दिन पूर्व वाहन चालकों से यातायात पुलिस ने की थी अपील
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन और यातायात प्रभारी के दिशा निर्देशन में सड़क दुर्घटना व जाम की स्थिति को रोकने के लिए यातायात पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के साथ ही चालान की कार्यवाही कर रही हैं।
कोरबा यातायात पुलिस कहीं पर भी वाहन पार्क कर देने वालों पर सख्ती बरतना शुरू कर दी है क्योंकि इस लापरवाही से न सिर्फ अन्य लोगों को परेशानी होती है, बल्कि रोड जाम की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
यातायात पुलिस में पदस्थ एएसआई मनोज राठौर के नेतृत्व में श्वेता नर्सिंग होम पावर हाउस रोड और टी.पी. नगर चौक क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने वाले चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई। इससे पहले भी चालकों को नो-पार्किंग में वाहन न खड़ा करने की हिदायत दी गई थी।
बावजूद इसके चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। इसके अलावा यातायात विभाग ने पावर हाउस रोड स्थित क्षेत्र में सड़क किनारे सामान फैलाकर रखने वाले दुकानदारों को भी समझाइश दी गयी है। व्यस्त इलाका होने की वजह से इस क्षेत्र में दुकानों के सामने बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा किया जाता है। एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.