February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* महापौर का चुनाव हम कार्यकताओं के दम पर लड़ेंगे-पवन साय
त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा  छतीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय ने एक कार्यक्रम में कहा की अनुशासन और संगठन शक्ति ही पार्टी में सर्वोपरि है। उन्होंने कहा आज कार्यकर्ता के हीं दम से हमने छत्तीसगढ़ मे अपनी सरकार बनाई है और आगे भी हमें भरोषा है की कार्यकर्ता हीं सरकार बनाएंगे।
संगठन महामंत्री पवन साय 18 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा विस्तारित जिला कार्य समिति की बैठक जो कि सीनियर क्लब सीएसईबी पूर्व कोरबा में रखी गई थी में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

इस मौके पर पवन साय ने कहा अनुशासन और संगठन शक्ति ही पार्टी में सर्वोपरि है। इसके ठीक विपरीत जीव-जंतु, पेड़-पौधे, प्रकृति से जितना लेते है उससे अधिक देते है। इसलिये प्रकृति पर ध्येय बनाने का काम जो है मनुष्य कर सकता है, अगर मनुष्य के आधार पर आकलन करेंगे तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हीं प्रकृति मनुष्य जीव-जंतु, पेड-पौधे के बारे में सोचने व्यवहार करने का काम करते है। आगामी आने वाले नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि वार्डो के कार्यकर्ता हीं तय करेंगे की कौन प्रत्याशी जीत सकता है कौन नहीं हम कार्यकर्ता के दम से चुनाव लड़ेंगे, चाहे वह जनपद पंचायत या जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका या महापौर, हमारे लिये हमारे संगठन के कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं। कार्यकर्ताओं के बलबुते पर हीं संगठन आज मजबूती से कार्य कर रहा है।

भाजपा की विस्तारित जिला कार्य समिति को छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, संभागीय संगठन प्रभारी अनुराग देव एवं जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू ने भी संबोधित किया। बैठक की प्रस्तावना भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने रखी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संतोष देवांगन ने एवं आभार प्रदर्शन टिकेश्वर राठिया ने किया। विस्तारित जिला कार्य समिति का समापन समस्त कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर राष्ट्रगान के साथ किया।
उक्त कार्यक्रम में संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवागन, जिला प्रभारी गोपाल साहू, पूर्व विधायक ननकीराम कंवर, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिलाध्यक्ष डा. राजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पवन गर्ग, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, महामंत्री  संतोष देवागन, टिकेश्वर राठिया, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी,  मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा सह मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा। सतीश झा, उदय शर्मा,देवी सिंह, अजय चंद्रा,लकी नंदा, उदय श्रीवास्तव राम अवतार पटेल,जिले के पदाधिकारी व कार्यसमिति के सदस्य, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री एवं सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं संयोजक गण, सहित अन्य अपेक्षित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.