February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* खाल और सिंग कथित आरोपी से किये गए जब्त
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले में कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले पाली रेंज में हिरण की तस्करी करने के आरोप में रेंजर की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए तस्कर के बाद वन्य जीव प्राणियों की तस्करी करने वालो में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार पाली पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जंगल में हिरण की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कथित आरोपी के पास से हिरण के खाल और सिंग मिलने की बात बताई जा रही हैं। बहरहाल तस्करी करने वाले कथित आरोपी की गिरफ्तारी के बाद तस्करी में जुड़े बड़े रैकेट का पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.