February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टइम्स    कोरबा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बालको शाखा की महिलाओं ने बालकों के पास स्थित ग्राम केशलपुर के एक सरकारी विद्यालय में जाकर उसकी बाउंड्री के चारों तरफ पीपल, नीम, जामुन, आंवला, अमरूद, लीची, तुलसी, जैसे बहुत से औषधि और फलदार लगभग 50 पौधे लगाए।
उनकी सुरक्षा के लिए चारों तरफ घेरा लगा उनकी देखभाल का बीड़ा भी उठाया। इस अभियान में बालको के प्रांतीय अंचल प्रमुख श्रीमती मंजू अग्रवाल, बालको शाखा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ललिता अग्रवाल, बालको शाखा के वरिष्ठ सदस्य श्रीमती प्रेमलता डालमिया तथा अंगदान प्रमुख श्रीमती निशा अग्रवाल उपस्थित थे। साथ ही विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती रीता यादव, उनके सहयोगी तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारी भी वहां उपस्थित थे।
विद्यालय के छात्रों ने बालको शाखा के सभी सदस्यों का जोरदार स्वागत किया। बालको शाखा के सदस्यों ने विद्यालय के छात्रों को पौधे लगाने का महत्व बतलाते हुए उनकी देखभाल करना भी सिखाया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.