February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


  • * खाद्य आपूर्ति निगम में करता था काम
    * अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु

कोरबा जिले में खाद्य आपूर्ति निगम के उरगा गोदाम में मजदूरी करने वाले एक युवक की जहरीले पदार्थ का सेवन का लेने से मृत्यु हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनमा कार्यवाही के पश्चात पोस्ट​​​​मॉर्टम कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, उरगा निवासी तिहारो कंवर उरगा स्थित राइस मिल में काम करने गया हुआ था। काम से लौटने के बाद वो नहा-धो कर गांव में ही घूमने चला गया। रात को वापस आने के बाद पति-पत्नी और बच्चे एक साथ खाना खा अपने कमरे में सोने चला गया।
बताया जा रहा हैं की रात लगभग 2 बजे अचानक उसकी पत्नी शौच के लिए उठी तो उसने पति को जहरीले पदार्थ का सेवन करते देखा। लेकिन तब तक वह जहरीले पदार्थ का सेवन कर चुका था।
उसके चीख पुकार मचाने पर घर के अन्य सदस्य उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.