July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  नगर पालिक निगम कोरबा के 67 में से 8 वार्डो को पृथक कर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा का गठन किया गया है। बांकीमोंगरा नगर पालिका का गठन के बाद नगरीय निकाय चुनाव से पहले वार्डों का नए सिरे से परिसीमन के निर्देश शासन द्वारा जारी किए गए। इसके पालन में वार्डों की जनसंख्या के आधार पर परिसीमन किया गया है। परिसीमन के साथ वार्डों के नंबर भी बदल गए हैं। पूर्व में वार्डों के जो नंबर थे उनकी संख्या में तब्दीली हुई है और नए वार्ड भी बनाए गए हैं। इस तरह नगर निगम के 59 वार्डों की संख्या फिर से 67 हो गई है। परिसीमन की प्रस्तावित सूची जारी की गई है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.