February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* कबाड़ियों से 7 टन कबाड़ और तीन वाहन जप्त
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है, उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार मीना और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा मरकाम के मार्गदर्शन में थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में कबाड़ का अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है। उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि शहर में चोरी छिपे कबाड़ का अवैध व्यापार किया जा रहा है,
उक्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाना अंतर्गत राताखार से एक माजदा से पाँच टन कबाड़ चौकी मानिकपुर क्षेत्रंतार्गत रामनगर बाइपास रोड से एक पिकअप वाहन से 1351kg कबाड़ तथा थाना कटघोरा से 3 क्विंटल कबाड़ कुल 7 टन कबाड़ कुल मशरूका क़ीमती लगभग 17 लाख रू को जप्त कर अलग-अलग थाना चौकी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.