कोरबा पीएमश्री विद्यालयों में वाद्य यंत्रों की सप्लाई की जांच के लिए कलेक्टर ने की तीन सदस्यीय जांच समिति का किया गठन



* एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन करने दिए निर्देश
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा पीएमश्री योजनांतर्गत क्रय भण्डार नियम का पालन नहीं होने, आदर्श आचार संहिता में खरीदी करने 25 हजार के सामान को 03 गुना दाम पर सप्लाई करने आदि का आरोप लगाया गया है।
इस शिकायत की जांच हेतु कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने 03 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति में टी.पी. उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा, श्रीकांत कसेर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं पी.आर. महादेवा वरिष्ठ कोषालय अधिकारी कोरबा शामिल हैं। कलेक्टर ने जांच समिति को निर्देशित किया है कि उक्त शिकायत की जांच कर एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

