July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

KORBA: आयुक्त महोदया हमे यह बताए हम क्या करे? नगर निगम कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने लिखा पत्र, इस पत्र में राज्य शासन में ऊपर बैठे अधिकारियों के संदर्भ में भी जिक्र किया गया हैं, अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा ने ठेकेदारों से क्या कहा इसका भी उल्लेख विस्तार से किया गया हैं… पढ़े पत्र

5.36 करोड़ 15.00 करोड़ पार्षद निधि एल्डरमैन निधि ।

त्रिनेत्र टाइम्स     उक्त अधोसंरचना मद 5.36 करोड़ वर्ष 2022 में नगर निगम कोरबा द्वारा निविदा आमंत्रित की गई थी और समस्त निविदाकर्ता द्वारा समय पे कार्य पूर्ण कर लिया गया था । किंतु आज दिनक तक कई ठेकेदारों का भुगतान निगम में लंबित हैं और भुगतान हेतु बिल बरसों से आपके चेक शाखा में है हमने कई बार भुगतान हेतु अकाउंट शाखा प्रमुख श्री अशोक देशमुख जी से संपर्क किया है उन्होंने कहा मैं कुछ नहीं कर सकता आप अधीक्षण अभियंता श्री एम के वर्मा जी से संपर्क कर सकते हैं। तत्काल हमने सभी ठेकेदार श्री एमके वर्मा जी से संपर्क किया तो उनका कहना है उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजा गया है विगत कई महीनों से बार-बार हमे यही सुनने मिल रहा पिछले एक साल से निगम प्रशासन ने राशि लाने में कोई रुचि नहीं दिखाई जिससे हमें सिर्फ निराशा हाथ लगी। उनका कहना था की राज्य शासन पर बैठे अधिकारियों को 4% देना पड़ेगा तब ही आपकी राशि आएगी।  कृपया हमे यह बताएं की अब हम अब क्या करें या सब ठेकेदार मिल कर किसको 4% देवें।

प्राप्त जानकारी अनुसार अधोसंरचना मद राज्य शासन द्वारा घोषणा 5.36 में 1.83 करोड़ भुगतान लंबित है एवं नवीन अधोसंरचना मद 15 करोड़ में 13.50 करोड़ अभी तक नगर पालिक निगम कोरबा को नही भेजा गया है राज्य शासन से वर्ष 2023 ।

महोदया अगर राज्य शासन यह राशि उपलब्ध नहीं कर पता है तो कृपया करके हम ठेकेदारों का सभी मद का भुगतान निगम मद से किया जाए क्योंकि हमने नगर निगम कोरबा से एग्रीमेंट किया हुआ है भुगतान की संपूर्ण जिम्मेदारी निगम की होगी

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.