July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले में तैराकी का चयन ट्रायल छ.ग. तैराकी संघ भिलाई, जिला दुर्ग द्वारा निर्देशित भिलाई रिसाली डीपीएस स्कूल में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 26 से 28 जुलाई तक होना है। स्वीमिंग एसोसिएशन के सचिव अशोक सक्सेना ने बताया कि जिसके लिए कोरबा जिले के तैराक भी 10 से 17 वर्ष तक के बालक एवं बालिका को भी इस प्रतियोगिता के लिए चयन होना है।
कोरबा जिले का चयन ट्रायल 16 जुलाई समय 12 बजे दोपहर इंदिरा स्टेडियम, टी.पी. नगर कोरबा के स्वीमिंग पुल में होना है। जो बालक एवं बालिका इसके पात्र हों, सभी तैराक स्वीमिंग एसोसिएशन कोरबा में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए फार्म ग्वालियर फर्नीचर रिकांडो रोड कोरबा एवं इंदिरा स्टेडियम स्वीमिंग पुल से प्राप्त कर उसे दिनांक 13 जुलाई तक ग्वालियर फर्नीचर, रिकांडो रोड कोरबा में जमा करें। अंतिम दिनांक के बाद फार्म जमा होने पर तैराक पर विचार नहीं किया जायेगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.