July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टइम्स    : कोरबा शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दादर खुर्द में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथ यात्रा का आज धूमधाम से निकाली गई, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने पूजा अर्चना कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया।सरोज पांडेय ने भगवान के दरबार में मत्था टेककर कोरबा सहित पूरे दश की सुख शांति व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

कोरबा जिले के दादरखुर्द क्षेत्र में रथ यात्रा का अपना विशेष महत्व है और इसकी एक अलग पहचान है। आज 124 वर्ष इस परंपरा के पूरे हो गए। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 31 खरमोर के अंतर्गत आने वाले दादर खुर्द में जगन्नाथ मंदिर परिसर में रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.