July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा   सड़क पर संयंत्रों का राखड़ लेकर दौड़ते भारी वाहनों से हर आम और खास त्रस्त है . इन पर लगाम कसने प्रशासनिक कवायद तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना एवं प्रदूषण की रोकथाम के लिए राखड़ ओवरलोड कर चलने वाले विभिन्न वाहनों पर आरटीओ इंस्पेक्टर *सी. के. साहू* के नेतृत्व में उनकी उडनदस्ता टीम द्वारा विगत दो दिनों से विशेष अभियान चलाकर नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से जब्ती एवं चलानी कार्यवाही कर 10 ओवरलोड यानों से *4,06,500* की जुर्माना राशि वसूल की गई.

मौके पर वाहन चालकों को यान को तिरपाल ढक कर चलने, ओवरलोड न करने,शराब पी कर वाहन *न* चलाने एवं परिवहन नियमो का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी गई.बिना फिटनेस,बिना बीमा ,बिना परमिट , बिना तिरपाल ढके वाहनों, दुकान /ढाबे व सड़क किनारे/ नो पार्किंग एरिया में बेतरतीब खड़े वाहनों ,शराब सेवन कर चलने वाले वाहन चालकों,ओवरलोड यानों पर परिवहन विभाग की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.