February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में डंफर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ आदर्श नगर कुसमुंडा निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र की अमन सिंह की करंट की चपेट में आने से दुखद मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार एसईसीएल कुसमुंडा कर्मी रविंद्र सिंह का पुत्र अमन सिंह उम्र लगभग 21 वर्ष बिलासपुर जिले के जेके इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज से कुछ दूर अशोक नगर इलाके में किराए के मकान में अपने दोस्तों के साथ निवासरत था। उसी किराए के मकान की छत में मित्रों के साथ बैठा हुआ था जहां छत के ऊपर से गुजरी हुई बिजली की तार में अचानक उसका हाथ लग गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। जैसे-तैसे उसे साथियों ने बिजली के तार से छुड़ाया और उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी दुखद मृत्यु हो गई। अल्प आयु में युवा की इस दुखद घटना की सूचना से कुसमुंडा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.