February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शिकायतों के बाद भी समस्याओं का नहीं हो रहा निराकरण

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के ग्राम बेलाकछार में बिजली कटौती और लचर विद्युत व्यवस्था से ग्रामीण परेशान हैं। घंटों बिजली गुल रहने से लोग त्रस्त हैं, और बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं मिला है। पूर्व जनपद सदस्य कौशल पटेल ने बताया कि गांव में पहले बिजली पाड़ीमार जोन से सप्लाई होती थी, जो अब दर्री सबस्टेशन से की जा रही है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से भी शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारी शिकायतों पर ध्यान नहीं देते, और उनके फोन भी नहीं उठाते। बीते वर्ष मे एक महिला की बिजली के तार की चपेट में आकर मृत्यु हो चुकी है। अगर 15 दिन में समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। कैबिनेट मंत्री लखनलाल ने भी मामले को लेकर कार्यवाही हेतु अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा था मगर अब तक कार्यवाहि नही हो सकी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.