कोरबा संपूर्णता अभियान शुभारंभ समारोह 06 जुलाई को



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा नीति आयोग अंतर्गत जिले में संपूर्णता अभियान शुभारंभ समारोह का आयोजन कोरबा कलेक्ट्रेट सभागार में 06 जुलाई को दोपहर 03 बजे वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप् में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर व महापौर नगर निगम कोरबा राजकिशोर प्रसाद उपस्थित रहेंगे। जनपद पंचायत कोरबा तथा जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में भी संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

