July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में नवीनीकृत राशन कार्डो का होगा वितरण
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 04 जुलाई से 07 जुलाई तक जिले व नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। चावल उत्सव के दौरान शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में नवीनीकृत राशन कार्डो का वितरण भी वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा।
शासन द्वारा प्रतिमाह चावल उत्सव आयोजित करने के दिशा निर्देशों के तहत कोरबा जिले में कोरबा जिला कलेक्टर अजीत बसंत के मार्गदर्शन में चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 04 जुलाई से 07 जुलाई तक आयोजित होने जा रहे चावल उत्सव के दौरान कोरबा जिले एवं नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नवीनीकृत राशन कार्डो का वितरण भी किया जाएगा।
आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चावल उत्सव मनाए जाने के संबंध में निगम के सभी जोन के जोन उप प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे खाद्य विभाग से समन्वय स्थापित कर चावल उत्सव के आयोजन एवं नवीनीकृत राशन कार्डो के वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.