February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा अंचल अंतर्गत बिजली विभाग की लापरवाही आम लोगों को भारी पड़ सकती है।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 22 शिवाजी नगर में जमीन पर ही 200केवी के ट्रांसफार्मर को रखकर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जमीन पर रखे गए ट्रांसफार्मर से ही पूरे वार्ड में बिजली की सप्लाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सघन आबादी रहने के कारण कोई भी व्यक्ति गलती से ट्रांसफार्मर के पास चला जाए तो दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ट्रांसफार्मर वाले स्थान से अकसर लोगों का आवागमन होता है। उक्त स्थान में मवेशियों का भी जमावड़ा लगा रहता है। बच्चे भी अगल-बगल में खेलते रहते हैं। ऐसी स्थिति में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है।
जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व इस क्षेत्र में लगे 100केवी के ट्रांसफार्मर को बदलकर 200केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन ट्रांसफार्मर लगाते समय सुरक्षा का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया और ट्रांसफार्मर को जमीन पर ही रख दिया गया है।
ट्रांसफार्मर के ठीक ऊपर हाई टेंशन विद्युत प्रभावित हो रहा है। जिस जगह पर ट्रांसफार्मर रखा गया है। वह कॉलोनी के बीचो-बीच स्थित है। विभाग की इस लापरवाही से कभी भी बड़ी दुर्घटना एवं जनहानि हो सकती है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.