July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *** सलोरा स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के 5 बॉयज और 5 गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स 7 सी जी बटालियन बिलासपुर के द्वारा दिनांक 22 जून से 1 जुलाई तक आयोजित सीएटीसी – 6 / टी एस सी / प्री आर डी सी कैंप में शामिल हुए और विभिन्न एनसीसी गतिविधियों में भाग लेते हुए वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग,डीएससी ट्रेनिंग एवम ड्रिल में प्रशिक्षण प्राप्त किया l इसके साथ लिया साथ ही कैंप में आयोजित एकल और ग्रुप सॉन्ग, डांस, डिबेट इत्यादि प्रतियोगिताओं में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया जिसमे से कैडेट विद्या कर्ष को कैंप के सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स का गोल्ड मेडल तथा कैडेट्स गौरव पांडे को डिबेट प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ l विद्यालय एनसीसी अधिकारी श्री रीतेश भोंसले के कुशल निर्देशन और कैडेट्स के सतत मेहनत से कैडेट्स नित नए प्रतिमान गढ़ रहे है l कैडेट्स के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बटालियन कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल कुमार और विद्यालय प्राचार्य सुश्री शांति मोहंती का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा l

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.