कोरबा डाकघरों में भी करा सकते हैं आधार अपडेशन



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा भारतीय डाक विभाग एवं यूआईडीएआई के सहयोग से अब डाकघरों के माध्यम से आधार पंजीयन, अद्यतनीकरण कार्य संभाग के चुनिंदा डाकघरों में किया जा रहा है।
जिसमें जिला मुख्यालयों में स्थित प्रधान डाकघर, मुख्य डाकघरों सहित बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, चांपा-पेंड्रा, पेंड्रा रोड, करगी रोड, मुंगेली, लोरमी, कोनी, बिलासपुर रेलवे स्टेशन, बिल्हा, सक्ती, चंद्रपुर, जमनीपाली, बालको नगर, बांकीमोंगरा, मालखरोदा, कोरबा कॉलरी में यह सुविधा उपलब्ध है। इसके माध्यम से आम नागरिक अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते है और पुराने आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का सुधार/अपडेशन जैसे पता, मोबाइल, जन्म तिथि, नाम, बायोमेट्रिक अपडेट, ईमेल अपडेट इत्यादि कार्य करवा सकते है।
बच्चों का 5 व 15 वर्ष की आयु पर बायोमेट्रिक अपडेशन अति आवश्यक है। अपने बच्चो का भी नि:शुल्क बरयोमेट्रिक अपडेशन करा सकते है। अधीक्षक डाकघर समस्त नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाते हुए स्वयं का और अपने बच्चों का आधार अपडेशन एनरोलमेंट का कार्य डाकघरों से कराने का आग्रह किया है।

