February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

* भु-अर्जन के बाद भी नही दिया रोजगार न देने का लगाया आरोप
* महाप्रबंधक को लंबित रोजगार का निराकरण करने 25 जुलाई तक का दिया अल्टीमेटम

त्रिनेत्र टइम्स    कोरबा  अर्जित भूमि पर रोजगार प्रदान नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन की सूचना भू-विस्थापित परिवार की महिलाओं के समूह ने एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के सीएमडी को दी है। उन्होंने कहा है कि मांग पूरी न होने पर कारगिल विजय दिवस के दिन अर्धनग्न प्रदर्शन मुख्यालय में किया जाएगा।
भू-विस्थापितों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि एसईसीएल की विभिन्न परियोजनाओं कुसमुंडा, गेवरा, दीपका आदि में उनकी भूमि के अर्जन उपरांत आज तक रोजगार से षडय़ंत्र पूर्वक वंचित रखा गया है। एसईसीएल के अधिकारियों की मिलीभगत से हमारी भूमि में गलत व्यक्तियों को रोजगार दिया गया है साथ ही उनकी विधिवत जांच न करते हुए उन्हें संरक्षण प्रदान किया गया है जिसके विरूद्ध विगत कई वर्षो से लगातार अपने रोजगार हेतु प्रयासरत हैं। कई आंदोलन कर चुके परंतु एसईसीएल प्रबंधन से आश्वासन के अलावा कोई हल नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा की एसईसीएल प्रबंधन के इस निरंकुश एवं तानाशाही रवैये से क्षुब्ध होकर सभी महिला भू-विस्थापित 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के दिन एसईसीएल मुख्यालय के समक्ष अर्धनग्न प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
भू-विस्थापित रोजगार एकता महिला किसान अध्यक्ष कमलेश्वरी, भू-विस्थापित सह संयोजक ज्योति महंत, प्रदेश सचिव तारामणी, जिला सचिव शशि, प्रदेश सचिव कांति देवी, प्रदेश अध्यक्ष संजय रचनाकर सहित गायत्री देवी, सीमा साहू, चंदा केंवट, पवारा बाई आदि ने कहा है कि 25 जुलाई तक एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा लंबित समस्त रोजगार प्रकरणों को वन टाईम सेटलमेंट कर निराकृत नहीं किया गया तो 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के दिन हम सभी एसईसीएल के विभिन्न परियोजनाओं में लंबित पुराने प्रकरणों के भू-विस्थापित परिवार के महिला सदस्य एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी एसईसीएल प्रबंधन विशेष कर डॉ. प्रेम सागर मिश्रा अध्यक्ष सहप्रबंधन निर्देशक एसईसीएल बिलासपुर की होगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.