July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा-पश्चिम के कुसमुंडा क्षेत्र में निवासरत रवि कुजूर ने भारत के सबसे ऊँचे बंगी जंप, ऋषिकेश तक 2700 किमी का सोलो मोटरसाइकल ट्रीप सफलता पूर्वक पूर्ण कर ली है। यह यात्रा उन्होंने पाँच दिनों में पूरी की। पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर और यू-ट्यूबर रवि लंबी यात्राओं के शौकीन हैं और मौका मिलने पर मोटरसाइकल पर लंबी यात्रा पर अकेले ही निकल पड़ते हैं।
इस बार की यात्रा में वे पहले दिन 680 किमी की यात्रा कर पहले रायबरेली पहुँचे। दूसरे दिन 618 किमी दूरी तय कर तपोवन ऋषिकेश पहुँचे। तीसरे दिन 117 किमी दूरी तय कर भारत के सबसे ऊँचे जंपिंग स्थल बंगी जंप पहुँचे जहाँ गंगाघाट, रामझूला पहुँचकर गंगा आरती में भाग लिया। चौथे दिन वापसी में 710 किमी की दूरी तय कर बांदा पहुँचे। फिर पाँचवे दिन 550 किमी की दूरी तय कर वापस कोरबा पहुंच गए।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.