July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल के सिविल लाइन, रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कथित आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गत रात्रि गढ़गलेवा (घंटाघर ओपन थियेटर) में दो लोगों के साथ जमकर मारपीट की। मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन पश्चात नशे में धुत्त होकर उसने लोहे के धारदार हथियार से हमला कर दो लोगो को अधमरा होने तक पीटा और मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
दोनों घायलों की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। पुलिस मार्ग कायम कर इस मामले में विवेचना कर रही हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.