कोरबा जिला रेल संघर्ष समिति ने जीएम रेलवे व डीआरएम से की भेंट-मुलाकात
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिलान्तर्गत वर्षो से कोरबावासियो की दुःख, तकलीफ दूर करने संघर्षरत रेल संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल 26 जून को जीएम रेलवे व डीआरएम के कोरबा आगमन पर उनसे सौजन्य भेंट-मुलाकात की। इस अवसर पर कोरबा जिले में सवारी गाड़ी की ले लतीफी और कुछ बंद सवारी गाड़ी को चालू करने उनसे मांग की। इसके अंतर्गत कोरबा-राउलकेला-बीकानेर, कोरबा-रीवा, कोरबा-तिरुपति पिट लाइन सेकंड एंट्री की सुविधा देने की मांग की। साथ ही बिलासपुर से दोपहर को कोई सवारी गाड़ी कोरबा के लिए नही होने पर उसे चालू करने की समिति द्वारा की गयी। बताया जा रहा हैं की इस सन्दर्भ में कोरबा जिला रेल संघर्ष समिति को संतोषजनक जवाब दिया गया। जीएम रेलवे ने
जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।


