July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत राइस ग्राम धान प्रदर्शन हेतु ग्राम लिटियाखार विकासखंड पाली जिला कोरबा में प्रेमचंद पटेल विधायक विधानसभा कटघोरा छत्तीसगढ़ शासन की विशेष आतिथ्य और ग्राम पंचायत सरपंच की अध्यक्षता में बीज वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को केंद्र प्रवर्तित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के महत्त्व और राइस ग्राम प्रदर्शन के उद्देश्य बताते हुए “उत्तम खेती, मध्यम बान, अधम चाकरी” दोहे के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती करने की सलाह दी। उक्त कार्यक्रम में प्रदर्शन हेतु चयनित किसानों को विधायक श्री पटेल द्वारा बीज वितरण किया गया।
कार्यक्रम में हरीश थदवानी, रमेश कुमार कंवर ग्राम पंचायत सरपंच, छतराम यादव, मन्नू राठौर, सानिध्य सोलंकी, शिव यादव, नरेंद्र यादव, छतलाल यादव, नरेंद्र चौहान, महिला समूह लिटियाखार कृषक एवं जी.पी. डिक्सेना वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पाली एम.एस. गोंड, बी.एस. मरावी और श्रीमती चैनबाई ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.