July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले में मारवाड़ी युवा मंच कोरबा व सेवा भारती कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य केयर शिविर का आयोजन विवेकानंद सेवा सदन बूधवारी बायपास में सकुशल संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों लाभार्थियों ने शिविर का लाभ लिया।
इस शिविर का शुभारंभ अग्रवाल सभा अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल एवं डॉ. प्रिंस जैन द्वारा किया गया। इस शिविर में डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. श्रीमती नेहा गोयल, डॉ. शंकर पालीवाल जी, डॉ. श्रीमती आर. पालीवाल, डॉ. नागेंद्र शर्मा, डॉ. आदित्य सिसोदिया एवं उनकी मेडिकल टीम द्वारा शिविर में आए लोगों का उपचार किया। पूरे शिविर के दौरान मारवाड़ी युवा मंच कोरबा शाखा की पूरी टीम, कोरबा जागृति शाखा की पूरी टीम, अखिल भारतीय अग्रवाल महिला मंडल की टीम, कोरबा अग्रवाल महिला मंडल की टीम एवं सेवा भारती टीम ने अपना पूर्णारूपी योगदान दिया, जिसमे जलपान से लेकर शिविर में उपस्थित सभी शहरवासियों का मार्गदर्शन करते हुए शिविर को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।
शिविर के समापन समारोह में कोरबा विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कोरबा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ के राजेंद्र दुबे एवं लोमस साहू, मारवाड़ी युवा मंच कोरबा के संस्थापक व अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार जैन, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कोरबा शाखा के पूर्व अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय संयोजक नीरज अग्रवाल, शाखा प्रमुख अध्यक्ष विकास मित्तल, कोरबा शाखा के सचिव दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष सनी मित्तल, कोषाध्यक्ष प्रियंक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष प्रियम अग्रवाल एवं सभी सदस्यगण आयुष अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, साहिल अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल एवं कोरबा जागृति शाखा की अध्यक्षा श्रीमती सुमन गोयल, अग्रवाल सभा कोरबा की महिला शाखा अध्यक्षा श्रीमती मनीषा गोयल एवं अन्य सभी शाखाओ के सदस्यों ने अपनी-अपनी भूमिका निभाते हुए इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करवाया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.