July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टइम्स      कोरबा अंचल में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा परिवहन नगर ने गुरुद्वारा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जमीन आवंटन की मांग की है।
सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कोरबा विधायक व प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि सिख समाज की मांग को मुख्यमंत्री ने गंभीरता पूर्वक सुना और समाज की मांग को पूरा करने उचित पहल का भरोसा दिलाया है।
प्रतिनिधि मंडल में जतिंदर सिंह, परविंदर सिंह भाटिया, सुखविंदर सिंह, सतविंदर पाल सिंह, देवेंदर सिंह, रविपाल सिंह, अमरजीत सिंह भाटिया, सतबीर सिंह, अमरदीप विर्क आदि मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.