July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा-चांपा मार्ग में बसे ग्राम बरबसपुर क्षेत्र में कई कारणों से नए ट्रांसपोर्ट नगर स्थापना के लिए प्रक्रियाएं होना हैं। मौके पर प्रस्तावित सीमांकन की प्रक्रिया जो होनी थी, उसे दो दिन के लिए टाल दिया गया है। प्रशासन, राजस्व और निगम के अधिकारी इनमें शामिल हैं। इनकी उपस्थिति में सीमांकन की प्रक्रिया पूरी करायी जाएगी।
जानकारी के अनुसार 72 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल जमीन को नवीन ट्रांसपोर्ट नगर के रूप में विकसित करना है। निगम क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर को इसके लिए चयनित किया गया है, जहां पर जमीन की तलाश पिछले वर्षों में की गई। तकनीकी और वित्तीय पेंच इस मामले में लगातार सामने आते रहे। जमीन की खरीदी बिक्री को लेकर भी मामले ने विवाद पकड़ा। बताया जा रहा हैं कि अब एक बार फिर कदम बढ़ाए गए हैं। उक्तानुसार चयनित जमीन का सीमांकन कराया जाना है। इसके लिए प्रशासन ने टीम बना दी है। उसे इस काम को आज करना था लेकिन अधिकारी के अवकाश पर होने और अन्य कारण से सीमांकन की प्रक्रिया को टाल दिया गया है।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस इलाके में ट्रासंपोर्ट नगर स्थापित करना है, उस क्षेत्र में दो-तीन लोगों की निजी जमीन होने का दावा किया जा रहा है। इसे लेकर मामला उलझा हुआ है। संबंधितों के आवेदन और आपत्ति का निस्तारण करना व्यवहारिक दृष्टिकोण से जरूरी है। सीमांकन इसलिए कराया जाना है ताकि मसला हल हो और इस तरफ आगे बढ़ा जा सके। कोरबा को शहरी क्षेत्र में शामिल करने के बाद बीते दशकों में ट्रासंपोर्ट नगर की बसाहट मुख्य शहर में की गई। यहां रिहायशी क्षेत्र भी है ऐसे में ट्रांसपोर्ट संबंधित नियमित गतिविधियों के कारण कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो रही है। जाम लगने से लेकर ध्वनि प्रदूषण ने लोगों को परेशान किया है। ज्वलंत मुद्दा बताकर इस संरचना को हटाने की मांग बीते वर्षों में तेज हुई। जिस पर विचार मंथन के साथ प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया गया और उसे आगे परवान चढ़ाने कोशिश की गई।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.