February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले में पदस्थ एक प्रधान पाठक सहित चार शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। चारों के खिलाफ फर्जीवाड़ा का आरोप लगा है। शिकायत है कि इन्होंने नौकरी पर ज्वाइनिंग के वक्त 12वीं की जो अंकसूची विभाग में प्रस्तुत की, उसके अंक सेवा पुस्तिका में दर्ज जानकारी से अलग है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर इस गड़बड़ी का जवाब मांगा। स्पष्टीकरण संतोषप्रद न मिला, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने चारों को निलंबित कर दिया है।
खंड शिक्षा अधिकारी कोरबा की ओर से यह स्पष्टीकरण शासकीय प्राथमिक शाला करमंदी के प्रधान पाठक सहित चार शिक्षको के लिये जारी किया गया था। प्राथमिक जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर इन सभी को डीईओ टी.पी. उपाध्याय ने निलंबित कर दिया है। इसमें प्रधान पाठक की बात करें तो वर्ष 2007 में शिक्षाकर्मी वर्ग 3 की चयनित सूची प्राप्त प्रावीण्य सह प्रतीक्षा सूची के आधार पर जारी हुई। तब शिक्षाकर्मी वर्ग के पद पर नियुक्ति के समय आवेद‌क शिक्षाकर्मी वर्ग-3 द्वारा प्रस्तुत कक्षा 12वीं की अंकसूची तथा सेवा पुस्तिका में प्रस्तुत अंकसूची में अंतर है। इनके मिलान से पता चला कि कक्षा 12वीं की प्राप्तांक में भिन्नता है, जिस के कारण प्रधान पाठक को पिछले माह 20 मई को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।
जिस आधार पर कार्यालय जनपद पंचायत कोरबा के द्वारा शिक्षाकर्मी वर्ग-3 के पद पर नियुक्ति की गई थी, उसी दस्तावेज की सत्यता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसकी अंकतालिका तैयार कर प्रावीण्य सूची जारी कर उनको शिक्षाकर्मी वर्ग 3 के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। नियुक्त शिक्षाकर्मी-3 की पात्र चयन सूची सह अंकतालिका प्रदान किया गया है। जिसमें उनके द्वारा नियुक्ति के समय प्रस्तुत कक्षा 12वी अंकसूची तथा सेवापुस्तिका में प्रस्तुत अंकसूची के अंकों में भिन्नता है। यह शिक्षकर्मी वर्ग-3 के लिए निर्धारित नियुक्ति शर्तों के सर्वथा विपरीत है। इस प्रकार का कृत्य कदाचरण की श्रेणी में आता है। ऐसे ही कारण शेष तीन शिक्षकों के प्रकरण भी सामने आए हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.