कोरबा संत कबीर महान समाज सुधारक थे : विधायक प्रेमचंद पटेल



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा संत कबीर के अनुयायियों ने सार्वजनिक कबीर सत्संग भवन दीपका-गेवरा में कबीर प्राकट्य दिवस मनाया और उनके मानव सेवा व कल्याण के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल रहे। उन्होंने संत कबीर की प्रतिमा का अनावरण किया। विधायक ने कहा कि संत कबीर महान समाज सुधारक थे। समाज को मानव सेवा व कल्याण का मार्ग दिखाया। उन्होंने समाज के लोगों को धार्मिक व आध्यात्मिक उन्नति की राह दिखाई है, जिसका अनुसरण कर हम सभी अपने जीवन में आगे बढ़ सकते है। संत कबीर ने अपनी दोहे से आडंबर व दिखावे पर प्रहार किया और सत्य पर चलने की यह भी दिखाई।
विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि पोषक दास महंत, शिवचरण प्रसाद राठौर ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर सुखचैन दास, काली दास, बजरंग दास, चित्रा देवी महंत, मथुरा महंत, मालती महंत, भारती माति, डी. तिवारी, उत्तरा कुंभकार कुसुम कैवर्त, दुर्गा साहू समेत अन्य मौजूद रहे। संचालन व आभार सूरज दास मानिकपुरी ने किया।

