February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* एम.के. साहू को दी जिम्मेदारी
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  बिजली अभियंता कल्याण संघ के अध्यक्ष इंजीनियर एन.आर. छीपा के बिजली कंपनी से रिटायर्ड होने पर संगठन की कार्यकारिणी बैठक के पहले सत्र में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सेवामुक्त इंजीनियर का संघ के पदाधिकारियों ने सम्मान किया। उनके रिटायर होने पर संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष एम.के. साहू होंगे, जो उनके स्थान पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इंजीनियर श्री साहू अभी संघ में उपाध्यक्ष थे।
विदाई समारोह में सेवामुक्त इंजीनियर श्री छीपा के सेवाकाल को याद किया। संगठन के माध्यम से कनिष्ठ अभियंता पद पर डिप्लोमा इंजीनियरों की नियुक्ति, जोन कार्यालय की प्रणाली लागू करने, वितरण केन्द्र स्तर पर वाहन व आउटसोर्स से कर्मचारियों की उपलब्धता को उनकी सराहनीय पहल बताया। श्री छीपा ने अपने उद्बोधन ने कहा कि विद्युत अभियंता संघ द्वितीय श्रेणी के सहायक अभियंताओं से ऊपर श्रेणी के इंजीनियरों का संगठन था। स्नातक इंजीनियर का कोई प्रतिनिधि संगठन नहीं था।
बिजली कंपनी में कार्यरत सभी वर्गों के अभियंताओं का प्रतिनिधित्व करने के साल 2021 में विद्युत अभियंता कल्याण संघ का गठन किया गया। वर्तमान में 1300 अभियंता इस संगठन से जुड़े हैं। दूसरे सत्र में संघ के कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का पहला प्रांतीय अधिवेशन रायपुर में 19 अक्टूबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है। संयोजक इंजीनियर नागेश्वर त्रिपाठी, के.के. श्रीवास, के.के. झा, विलास राव, सुरेश कुमार ठाकुर को नियुक्त किए गए हैं। साथ ही एक आयोजन समिति गठित की गई। प्रथम अधिवेशन की आमसभा में केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव हो।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.