July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा   अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में दिनॉक 8 जून 2024 को कोलकोता के होटल हिन्दुस्तान इंटरनेशनल मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रथम अग्र विभूति अलंकरण समारोह 2024 का भव्य आयोजन किया गया जिसमें देश के सभी प्रांतो से अग्रवाल सम्मेलन के पदाणिकारीगण एवं सदस्यगण बडी संख्या में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के द्वारा 28 विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले विभूतियों को पुरस्कृत किया गया। कोरबा नगर के लिये अत्यंत ही गौरव एवं गर्व की बात है कि इसमें कोरबा के कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर राजा मोदी को उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में परचम लहराने पर अग्रश्री उद्यमी पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। उन्हे ये पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार मिततल एवं राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती उमा बंसल एवं संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा प्रदत किया गया।

इसी कडी में अग्रश्री महिला उद्यमी पुरस्कार हेतु कृष्णा ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती संगीता झुनझुनवाला को चयनित किया गया जिन्होने अपने अथक परिश्रम से अल्प समय में ही व्यापार के क्षेत्र में अपना परचम लहराया ही साथ ही साथ व्यापार के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहिचान बनाई एवं उपलब्धि प्राप्त की उनके इन गुणों को देखते हुए उन्हे उक्त पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

राजा मोदी एवं संगीता झुनझुनवाला ने बताया कि अथक परिश्रम से ही आज कृष्णा ग्रुप ऑटो मोबाईल के क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान बनाया है। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संयोजिका एवं समस्त पदाधिकारियों ने राजा मोदी एवं संगीता झुनझुनवाला के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.