July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा   21 जून को अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस है एवं पूरे विश्व में लोगो ने आज के दिन योग करके इस दिवस को हर्षेल्लास के साथ मनाया। इसी तारतम्य में श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में अशोक मोदी जी के मार्गदर्शन में आज योग दिवस मनाया गया एवं उन्होने सभी को योग दिवस की बधाई दी।
अशोक मोदी जी ने बताया कि भारत में ही योग का उदय हुआ है एवं इसको देश विदेश में लोकप्रिय बनाने में परमपूज्य स्वामी श्री रामदेव जी महाराज का बहुत बडा योगदान है जिन्होने देश विदेश में योग कर इसकी महत्ता से लोगों को परीचित कराया है साथ ही उन्होने बताया कि आज 21 जून को यदि संपूर्ण विश्व योग दिवस मना रहा है तो इसका समस्त श्रेय हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी को जाता है जिन्होने विश्व को इस दिन योग दिवस मनाने हेतु प्रेरित किया।

अशोक मोदी जी ने बताया कि ’’ करे योग रहे निरोग ’’ की प्रेरणा उन्हे परम श्रद्वेय रामदेव जी महाराज से ही मिली है तथा 30.11.2007 से 05.12.2007 तक कोरबा में बाबा रामदेव जी महाराज के द्वारा विशाल योग शिविर किया गया जिसमें हजारों लोगों ने 6 दिनो तक प्रत्यक्ष एवं लाखों लोगों ने टी.वी. एवं मीडिया के माध्यम से अप्रत्यक्ष लाभ लिया और आज भी स्वामी जी के सैंकडों यागे शिक्षक कोरबा जिले से प्रशिक्षण लेकर लोगों को प्रशिक्षित कर रहे है। स्वामी जी को कोरबा लाने के लिये कृष्णा ग्रुप के अशोक मोदी ने अथक भगीरथ प्रयास किया जिसका लाभ जिले के लोगों को प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.