कोरबा एनटीपीसी कोरबा में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 का हुआ आयोजन






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के एनटीपीसी कोरबा आवासीय परिसर स्थित कल्याण मंडप में 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया।
सबसे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव खन्ना, परियोजना प्रमुख का मानव संसाधन प्रमुख शशि शेखर ने अतिथियो का स्वागत किया। इसके बाद आमंत्रित प्रशिक्षकों का भी स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए योग कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। योग प्रशिक्षक के रूप में आमंत्रित संजय कुर्वंशी ने योग के विविध पहलुओं पर चर्चा करते हुए इसके महत्व के बारे में बताया और इसके उपरांत विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास करवाते हुए इसके लाभों से अवगत करवाया। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण कर्मचारी एवं उनके परिजन मौजूद रहे।







