July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्र‌ह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा अशोक वाटिका में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद तथा स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रूक्मणी दीदी तथा सहप्रभारी ब्र‌ह्माकुमारी बिन्दू दीदी उपस्थित थी।
इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि “हम आंतरिक व बौद्धिक रूप से परमपिता शिव परमात्मा से जुड़े हुए है। साथ ही आसन, प्राणायाम, कर लंबे समय तक शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखना भी अत्यंत जरूरी है, क्योकि शरीर मंदिर समान है। अगर विधिपूर्वक योगा किया जाये तो शरीर की समस्त प्रणाली सही रीति कार्य करता है।” सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी ने कहा कि तन को स्वस्थ्य रखने के लिए बहुत सारी क्रियायें है।
योगाचार्य रामनाथ सोनी ने सभी को योगा कराया। इस अवसर पर डॉ. के.सी. देबनाथ, एस. मुर्ति रशिम शर्मा, लवलीन गांधी तथा संस्था से जुड़े सैकड़ो लोग एकत्रित हुए और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। संस्था की ओर से ब्रह्माकुमारी बिंदू दीदी तथा योगाचार्य रामनाथ सोनी, श्याम राव एवं सीपेट के टेक्निकल मैनेजर राजीव कुमार लिल्हरे, असिस्टेंट टेकनिकल ऑफिसर अक्षय खातोड उपस्थित थे। संस्थान में ब्र‌ह्माकुमारी बिंदू दीदी ने मेडिटेशन कराया। योगाचार्य रामनाथ सोनी ने संस्थान के कर्मचारियों को योगा का महत्व बताते हुए आसन, प्राणयाम सिखाया। संस्थान द्वारा ब्र‌ह्माकुमारी बहनो को मोमेंटो भेंट किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.